छुईखदान। अंकित महोबिया - नगर के काली मंदिर के समीप स्थित बाबा महाकाल मंदिर में आज 15 फरवरी 2026, रविवार को महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री राम गौ सेवा समिति एवं समस्त भक्ति मंडल, वार्ड क्रमांक 10 बाजार लाइन छुईखदान द्वारा इस अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आयोजन की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे रुद्राभिषेक से होगी। दोपहर 12:00 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण प्रारंभ होगा, जो देर रात तक जारी रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए शाम 5:00 बजे तक जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके पश्चात बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार कर भव्य महाआरती की जाएगी। महाआरती उपरांत प्रसाद स्वरूप भांग-दूध की ठंडाई वितरित की जाएगी। रात्रि 8:00 बजे से फाग कार्यक्रम का आयोजन होगा, जबकि रात्रि 11:00 बजे से 12:00 बजे तक रंग-गुलाल उत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
Loading...

