खैरागढ़।अंकित महोबिया - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आज इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के प्रभारी कुलसचिव को तबला विभाग में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय के तबला विभाग में स्थापित वाटर कूलर की स्थिति अत्यंत खराब है। कूलर में गंदगी पाई जा रही है तथा उससे निकलने वाला पानी भी स्वच्छ नहीं है। इस कारण विद्यार्थियों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि वाटर कूलर का नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण वह ठीक से कार्य नहीं कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाटर कूलर की शीघ्र सफाई, मरम्मत एवं नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान ABVP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा, नगर मंत्री रितिक कंडरा, उत्कर्ष बघेल, चित्रसेन साहू, विनय साहू, वैभव, महेश, पारस, गणेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Loading...

