खैरागढ़।अंकित महोबिया - जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छुईखदान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बीरूटोला स्थित सुहावन तालाब पार जुआ फड़ पर रेड मारकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से 2420 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और अधजली मोमबत्ती जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बीरूटोला के सुहावन तालाब पार कुछ लोग मोमबत्ती की रोशनी में रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छुईखदान पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में संतोष कुमार यादव (34), हरिराम वर्मा (48), कपिल वर्मा (36), कोमल वर्मा (28) निवासी ग्राम बीरूटोला तथा रामरतन जंघेल (30) निवासी चारभाठा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 2420 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और अधजली मोमबत्ती जब्त कर अपराध क्रमांक 203/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Loading...

