छुईखदान। अंकित महोबिया - भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो मंडल छुईखदान के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्राकर ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है। संगठन विस्तार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, जिला भाजपा अध्यक्ष विशेषर साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष भावेश कोचर तथा जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयस सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। नई कार्यकारिणी में गजानंद महोबिया, शुभम विश्वास, सूरज वर्मा, सन्नी महोबिया एवं सुमन साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विश्वनाथ चंद्राकर और रेखचंद जंघेल को महामंत्री, जबकि दुष्यंत जंघेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूरज मंडावी, अमन जंघेल एवं महादेव तिवारी सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए तुषार साहू, दीपक राजपूत, शोम यादव, प्रकाश साहू एवं रवि चंद्राकर को मंत्री नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र मिश्रा को प्रवक्ता, मोहित जंघेल एवं हिरेन्द्र चंद्राकर को मीडिया प्रभारी तथा दीपक वर्मा, विक्की चंदेल एवं अभिजीत चंद्राकर को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा आईटी सेल, प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण, कार्यालय, नीति एवं अनुसंधान, कन्या शक्ति, खेल एवं कला तथा विधि एवं तकनीकी जैसे विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए भी अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाकर संगठन में सक्रिय भूमिका सौंपी गई है।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्राकर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि नई टीम का लक्ष्य भाजयुमो को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों में प्रभावी भूमिका निभाते हुए मंडल में भाजपा युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत करेगी।

