खैरागढ़। अंकित महोबिया - नगर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और 40 डिग्री के पार पहुंचते तापमान के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से समाजसेवी संदीप महोबिया ने एक सराहनीय पहल की है। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मुख्य मार्ग बाजार लाइन में ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ किया गया, जहां राहगीरों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्याऊ घर के शुरू होने से बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को तेज धूप और गर्मी से काफी राहत मिल रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में बाजार लाइन के व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस जनहितकारी पहल की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसे अशोक पंचरत्न (संचालक, पंचरत्न पेट्रोल पंप) ने संपन्न कराया। इसके पश्चात भैरी बाई केवटिन के करकमलों से प्याऊ घर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नगर के कई प्रमुख नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे, जिनमें अशोक पंचरत्न, मनोज यादव, संदीप जैन, विशू महोबिया, मोटू जैन, गिरीश श्रीवास, दूज राम साहू, यशवंत जैन, गोपाल यादव, कृष्णा विश्वकर्मा, ईशान मेश्राम एवं गुप्ता जी (बर्तन दुकान) प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं पत्रकार अंकित महोबिया और शैलेश तिवारी की भी विशेष उपस्थिति रही. समाजसेवी संदीप महोबिया ने बताया कि भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ इस प्याऊ घर की शुरुआत की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
Loading...


