डोंगरगढ -सोन कुमार सिन्हा - भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकुमार बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्तियां भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से की गई हैं। नवगठित कार्यकारिणी में जिले के अनुभवी एवं सक्रिय व्यापारियों को संगठन की मजबूती के उद्देश्य से महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार विशाल सुराणा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। विशाल सुराणा डोंगरगढ़ के प्रतिष्ठित व्यापारी होने के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं, प्रकाश बिंदल को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ डोंगरगढ़ का संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रकाश बिंदल मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ के ट्रस्टी होने के साथ शहर के प्रमुख व्यापारियों में भी शामिल हैं। डोंगरगढ़ इकाई में पंकज अग्रवाल एवं मनीष दरगढ़ को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार लाल बहादुर नगर क्षेत्र में सोम नारायण साहू को संयोजक तथा राजकुमार ताम्रकार एवं ओम प्रकाश ठाकुर को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। मुरमुंडा से मुसरा के व्यापारी बजरंग साहू की संयोजक बनाया गया है. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत तथा जिला संयोजक राजकुमार बाफना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने व्यापारियों को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापारी वर्ग तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
Loading...

