खैरागढ़। पीएमश्री शासकीय पूर्व माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय (पं. पूननलाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय) खैरागढ़ में राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMSSE) 2025-26 का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए शहर के ऐतिहासिक बख्शी विद्यालय को मुख्य परीक्षा केंद्र तथा शासकीय कच्चा 3 माध्यमिक शाला को उपकेंद्र बनाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य केंद्र बख्शी शाला में कुल 554 विद्यार्थियों का पंजीयन था जिनमें से 469 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 85 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शासन द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक चार वर्षों के लिए प्रतिमाह छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है, जिससे प्रतिभावान छात्रों को आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलता है। परीक्षा का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल के. साव के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं परीक्षा केंद्र का संचालन केंद्राध्यक्ष अनुराग सिंह एवं पर्यवेक्षक रविंद्र चावड़ा के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।
Loading...

