खैरागढ़। थाना ठेलकाडीह क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में देर रात हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार लेडगु राम वर्मा 85 वर्ष की उनके ही घर के अंदर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी सुबह परिजनों और ग्रामीणों को मिली जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही ठेलकाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की बताई जा रही है. हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. और हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है. गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है.
Loading...

