खैरागढ़ - जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केसीजी पुलिस ने शनिवार रात खैरागढ़ शहर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। यह अभियान रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चला, जिसमें शहर के कई संवेदनशील इलाकों में सघन जांच और दबिश दी गई। पुलिस टीम ने बरेठपारा, जमातपारा, बख्शी मार्ग, इतवारी बाजार, धरमपुरा, अमलीपारा, दाऊचौरा, बस स्टैंड, शिव मंदिर रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर बैंक, एटीएम, सराफा दुकानों और अन्य संदिग्ध स्थानों की जांच की। इस दौरान निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों और फरार वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की पड़ताल की गई और उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी विजय यादव (30 वर्ष), निवासी बरेठपारा वार्ड क्रमांक 6 को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।कार्रवाई के दौरान 9 निगरानी बदमाश, 20 गुंडा बदमाश, 19 स्थायी वारंटी और 3 गिरफ्तारी वारंटियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं, देर रात बिना कारण घूम रहे लोगों को थाने लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।
Loading...

