खैरागढ़। शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ द्वारा बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी गठन के बाद पदाधिकारियों का कार्य विभाजन आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अरूण भारद्वाज द्वारा 9 अप्रैल 2026 को जारी किया गया। जारी आदेश में डॉ. भारद्वाज ने नव-नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया है। कार्य विभाजन के तहत दीपक देवांगन को महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) तथा शेखर दास वैष्णव को महामंत्री (मीडिया) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अध्यक्ष ने आदेश में कहा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन तत्काल प्रारंभ करेंगे। इस आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के.सी.जी. के अध्यक्ष कोमलदास साहू को प्रेषित की गई है। डॉ. अरूण भारद्वाज ने विश्वास जताया है कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Loading...

