डोंगरगढ़।सोन कुमार सिन्हा की रिपोर्ट- QR कोड से खुली मनरेगा की पूरी जानकारी, जनपद डोंगरगढ़ की ग्राम पंचायतों में रोजगार, आवास और चावल दिवस आयोजित जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देशानुसार 7 अप्रैल 2026 को रोजगार दिवस, आवास दिवस और चावल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओं की पारदर्शी जानकारी देने के लिए विशेष पहल की गई। जनपद पंचायत के अधिकारियों ने पूर्व में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित किया था कि इस दिवस पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत कराए गए कार्यों की जानकारी QR कोड के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाए। निर्देशों के अनुरूप ग्राम पंचायतों में QR कोड प्रदर्शित किए गए, जिनके जरिए ग्रामीणों ने पिछले तीन वर्षों में हुए मनरेगा कार्यों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान युक्तधारा योजना के तहत चयनित कार्यों का वाचन किया गया और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें स्वीकृति दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही आने वाले समय में प्रारंभ होने वाले मनरेगा निर्माण कार्यों की रूपरेखा भी साझा की गई। इस अवसर पर कलकसा, देवकट्टा, अछोली, करवारी, बेलगांव, कोठीटोला, सलोनी, मुग़लानी, रेंगकठेरा, कन्हारगांव, सेमहरा, ढारा और मोहारा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। QR कोड के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने की इस पहल को ग्रामीणों ने पारदर्शिता और जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Loading...

