खैरागढ़। बीते सालो से जारी भ्रष्टाचार, अनियमितता का खामियाजा शहर की आम जनता को भुगताने का आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अरूण भारद्वाज ने नपा मे काबिज भाजपा नेताओ पर लगाया है। उन्होने कहा कि निविदा टेंडर मे बंदरबांट, स्टेशनरी खरीदी, सफाई सामान, जलापूर्ति उपकरण और बिजली के सामानो मे अनाप शनाप खरीदी मे नपा के जिम्मेदार अधिकारियो सहित जनप्रतिनिधि इतने मशगूल है कि सालो से स्वीकृत काम जमीनी हकीकत तक नही पहुॅचा है और आम लोगो की मूलभुत सुविधा मे कोई विशेष परिवर्तन नजर नही आया है। श्हार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ भारद्वाज ने कहा कि सरकारी पैसे का अपव्यय करने मे नपा के जिम्मेदार चाहे वो जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी सब के सब आकंठ पूरी तरह से रमे हुए है। नपा को दुकान किराए से मिलने वाले राजस्व, संपति कर समेकित कर के रूप मे मिलने वाली राशि सहित अन्य वो सभी कर जिन्हे वसूलकर आम जनता को राहत पहुॅचाने का प्रयास किया जा सकता है उसे दरकिनार कर सब के सब सिर्फ बिना जरूरत वाले सामानो की खरीदी मे कमीशन की चाहत को लेकर येन केन प्रकारेण नियमो को तोडऩे मरोडऩे मे लगे हुए है।
बरेठपारा का नही है पहला मामला
स्थल परिवर्तन को लेकर बीते दिनो शिकायत और जॉच टीम को लेकर भी विभाग को कटघरे मे खड़ा करते हुए डॉ भारद्वाज ने कहा कि चार से पांच महीने पहले नेता प्रतिपक्ष ने जेडी आफिस मे दस्तावेजी साक्ष्य सहित शिकायत दर्ज कराया था उस पर किसी भी प्रकार की कारवाई आज तक नही हो पाई लेकिन नपा अध्यक्ष 23 को शिकायत करती है और 24 को आनन फानन मे विभागीय अधिकारी मौका निरीक्षण करने आ जाते है। उन्होने बताया कि सत्र 24/25 मे राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायो को अधोसंरचना मद अंतर्गत कामो के लिए तीन तीन करोड़ रूपयो की स्वीकृति दी थी उसमे खैरागढ़ नपा भी शामिल था। राशि मिलने के बाद नपा ने बकायदा टेंडर मंगाया और निविदा समिति की बैठक मे शहर के बीस वार्डो मे 21 जगहो पर सीसी रोड, नाली, हाई मास्क लाइट और मिनी उद्यान का काम कार्य एजेंसी को दिया। उक्त मद से काम के दौरान वार्ड क्रमांक चार मे राजेंद्र सिंह गहरवार के घर के बाजू मे सीसी रोड के लिए एक लाख की स्वीकृति साथ ठेकेदार को जून 26 मे कार्यादेश जारी किया गया लेकिन राजेंद्र सिंह के घर बाजू बनने वाली सीसी रोड बिना परिषद की जानकारी या विभाग के सक्षम अधिकारी से स्थल परिवर्तन की अनुमति लिए बिना जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के बाजू से उचित मूल्य की राशन दुकान तक बन गया और ठेकेदार का काम मूल्यांकन सत्यापन दौरान स्वीकृत राशि से 9 हजार उपर बताने के बाद टीडीएस, जीएसटी काटकर भुगतान भी कर दिया गया।
कांग्रेस निकलेंगे मौका देखने
शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अरूण भारद्वाज ने कहा कि स्थल परिवर्तन को लेकर बीते तीन चार दिनो से शहर मे जिस तरह से हो हल्ला मचा हुआ है उसे लेकर पता चला है कि यदि बीते तीन चार सालो के काम का लेखा जोखा निकाला जाए तो हर जगह पर पेंच फंसा नजर आएगा। संचालक स्तर पर अध्यक्ष की शिकायत और जॉच के बाद यदि परते खुलनी शुरू हुई तो पता नही कितने रहस्य खुलेंगे और स्थल परिवर्तन कर काम कराने की दर्जनो शिकायते सामने आएंगी। उन्होने बताया कि जल्द ही कांग्रेस नेताओ की टीम वार्ड भ्रमण कर कार्यादेश के हिसाब से चिंहाकित स्थल पर काम हुआ है या नही इसकी पड़ताल करेगी और संबंध मे प्रमाणित दस्तावेजो के साथ संचालक और मंत्रालय स्तर पर शिकायत दर्ज कराकर कारवाई की मांग की जाएगी।

