खैरागढ़। कटंगी कला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार यहां की रहने बालिका, जो कक्षा 11वीं की छात्रा थी, उसने अपने ही घर के बाथरूम में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना बीती रात की है, जब घर के सभी सदस्य गांव में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे।
जब परिजन शादी से लौटे और घर का दरवाज़ा खोला तो देखा कि बाथरूम से धुआं निकल रहा है। अंदर जाने पर उन्होंने बेटी को जली हुई अवस्था में पाया। आग से युवती का पूरा शरीर झुलस चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि युवती पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में थी। पुलिस जाँच मे जुटी है.

