खैरागढ़। अंकित महोबिया - शहर के पीएमश्री डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में 17 फरवरी को रंगारंग और भव्य वार्षिक उत्सव सह भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा रहीं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष राजश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष गिरिजा नंद चन्द्राकर, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष घम्मन साहू, सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू, नपा सभापति रूपेन्द्र रजक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी, जनभागीदारी अध्यक्ष शशांक ताम्रकार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, भाजपा नेता कमलेश कोठले सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, वरिष्ठ पत्रकार, संस्था के पूर्व छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं जो इतने ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए करने की सलाह दी और कहा कि बेहतर शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है। इस अवसर पर विधायक ने प्राचार्य अनुराग सिंह एवं जनभागीदारी अध्यक्ष शशांक ताम्रकार की मांग पर विद्यालय परिसर में प्रार्थना स्थल के पास डोम सेट निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। घोषणा से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा। विशिष्ट अतिथि घम्मन साहू ने विद्यालय की ऐतिहासिक पहचान पर प्रकाश डालते हुए इसे देशभर में प्रतिष्ठित संस्था बताया। सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने कहा कि महान साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी के नाम से जुड़ा यह विद्यालय गौरव का विषय है और संस्था के विकास में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व शिक्षक एवं पूर्व छात्रों को बैज एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुराने साथियों के वर्षों बाद मिलन का दृश्य भावुक कर देने वाला रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इससे पूर्व प्राचार्य अनुराग सिंह ने शालेय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। अंत में उन्होंने विधायक सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका किरण सिंह, सीमा यादव, करूणा सिंह, सविता यादव, सायरा कुरैशी, आशीष मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, शैलिनी सिंह, वैशाली श्रीवास्तव, नरेन्द्र साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक मुश्ताक कुरैशी, शक्ति सिंह, देवेन्द्र महोबे, बालमुकुंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Loading...

