मुंबई।सोन कुमार सिन्हा - भारतीय संगीत जगत के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका और भारत की आवाज के रूप में विख्यात आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और अंततः हार्ट अटैक के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। आशा भोसले ने अपने लंबे और गौरवशाली करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी, जो आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित हैं। उनकी बहुमुखी गायन शैली ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी।उनके निधन की खबर से फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई बड़े कलाकारों, राजनेताओं और संगीतकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। आशा भोसले ने रोमांटिक, ग़ज़ल, पॉप, भजन और आइटम सॉन्ग जैसे हर शैली में अपनी अद्वितीय पहचान बनाई। उनकी आवाज पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी। फिल्म और संगीत जगत के लिए यह क्षति कभी पूरी नहीं हो पाएगी। देश ने आज अपनी एक अमूल्य धरोहर खो दी है।
Loading...


