खैरागढ़ ।अंकित महोबिया - जिला केसीजी में आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना साल्हेवारा पुलिस ने सट्टा लिखते एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि साल्हेवारा के हटवारा बाजार के पास एक व्यक्ति अंकों के सामने रुपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शेख असलम उर्फ विक्की खान (41 वर्ष), निवासी साल्हेवारा को कथित रूप से सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन एवं ₹770 नगद बरामद किए। मामले में थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 26/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
Loading...

