खैरागढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा जी एवं जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव जी एवं जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा राष्ट्र के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान 2026 के अंतर्गत रक्षा सूत्र (राखी) एवं संदेश पत्र संग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित स्काउट्स, गाइड्स, रोवर, रेंजर, स्काउटर्स, गाइडर्स एवं पदाधिकारियों ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए रक्षा सूत्र एवं शुभकामना संदेश एकत्रित कर उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला आयुक्त स्काउट एवं पदेन जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव, संयुक्त संचालक मनोहर लाल चंदेल जी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट धनुष सिन्हा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट विशाल ठाकुर, विकासखंड सचिव सुनील गुनी जी, गाइडर श्रीमती नीलू सिंह, श्रीमती सरस्वती बनते, श्रीमती एस्टर रॉबिनसन, प्राचार्य श्री कमलेश्वर सिंह जी सहित बड़ी संख्या में स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
3000 रक्षा सूत्र सैनिकों के लिए सौंपे
स्काउट-गाइड एवं शिक्षा विभाग की ओर से 3000 राखियां एकत्रित कर सेना के पूर्व सिपाही श्री महेंद्र सिंह राणा एवं उनके साथी को सौंपा गया, ताकि इन रक्षा सूत्रों को सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों तक पहुंचाया जा सके। यह पहल जिले के स्काउट-गाइड परिवार, विद्यार्थियों एवं शिक्षा विभाग की ओर से वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है. कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान” केवल राखी भेजने का अभियान नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों के प्रति प्रत्येक नागरिक की भावनाओं, सम्मान और विश्वास को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। इस अभियान के माध्यम से एकत्रित रक्षा सूत्र एवं शुभकामना संदेश देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों तक पहुंचाए जाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ।

