खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। पार्टी ने युवा नेता मंजीत ठाकुर को प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है, जबकि हेमेश यदु और राजू उइके को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।इन नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मंजीत ठाकुर के नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देगा और गरीब व वंचित वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला संयोजक मंजीत ठाकुर तथा सह संयोजक हेमेश यदु और राजू उइके ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
Loading...

