खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा के सतत प्रयास रंग लाए हैं। वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में क्षेत्र की सिंचाई सुविधा बढ़ाने, पुल-पुलिया निर्माण, पहुंच मार्गों के विकास तथा भवन निर्माण से जुड़े करोड़ों रुपये के कार्यों को प्रावधानित किया गया है।
सिंचाई क्षेत्र में बड़े प्रावधान
क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न योजनाओं के लिए बजट में महत्वपूर्ण राशि स्वीकृत की गई है आमनेर नदी में मूतेडा रपटा कम स्टॉप डेम निर्माण हेतु 8.65 करोड़ रुपये, चिंगली डायवर्सन योजना के जीर्णोद्धार एवं नहर रिमॉडलिंग हेतु 4.69 करोड़ रुपये, जिराटोला जलाशय जीर्णोद्धार व नहर कार्य हेतु 2.78 करोड़ रुपये, डूडा डायवर्सन शीर्ष कार्य जीर्णोद्धार हेतु 16.46 करोड़ रुपये, सेतवा जलाशय शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग हेतु 8.17 करोड़ रुपये, सिंगारपुर व्यपवर्तन शीर्ष कार्य जीर्णोद्धार हेतु 3.09 करोड़ रुपये
पुल-पुलिया एवं सड़क निर्माण को बढ़ावा
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर उच्चस्तरीय पुल-पुलिया निर्माण के लिए 7.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा बघमर्रा-करमतरा, धनगांव-गोदरी, खैरागढ़-आकरजन, मानपुर पहाड़ी-मोहगांव सहित अन्य मार्गों पर 1-1 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्रावधान। शहरी क्षेत्र खैरागढ़ व गंडई में 3-3 किमी सड़क निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपये। कुकुरमुड़ा-सिंघोरी मार्ग हेतु 4.20 करोड़, खैरागढ़-डोंगरगढ़ बीटी रिनिवल हेतु 5.40 करोड़, खैरागढ़-लांजी रोड मजबूतीकरण हेतु 6.30 करोड़ रुपये। बिरुटोला-गढ़बंजा पहुँच मार्ग (5.5 किमी) पुलिया सहित 8.10 करोड़ रुपये। खैरागढ़ बायपास रोड हेतु 1.50 करोड़ रुपये। गभरा से मेन रोड, तेंदुभाठा से जोम ओटेबंद, बिरुटोला से कुलीकसा मार्ग (लगभग 4.50 किमी) पुल-पुलिया सहित 8.80 करोड़ रुपये। कुकुरमुड़ा मार्ग (3.5 किमी) हेतु 5.60 करोड़ रुपये। कामठा-हरदी, भीमपुरी-बोराई, छुईखदान-बकरकट्टा सहित कई मार्गों पर 50-50 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रावधान। छुईखदान से उदयपुर बुंदेली मार्ग (27 किमी) उन्नयन व पुनर्निर्माण हेतु 122.85 करोड़ रुपये (12285 लाख) का बड़ा प्रावधान।
भवन निर्माण व अन्य कार्य
खैरागढ़ में 500 सीटर मल्टीपर्पस हॉल हेतु 4 करोड़ रुपये। खैरागढ़ सर्किट हाउस निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये। गंडई रेस्ट हाउस अतिरिक्त कक्ष हेतु 1 करोड़ रुपये। सल्हेवारा रेस्ट हाउस निर्माण हेतु 1.20 करोड़ रुपये। छुईखदान रेस्ट हाउस में 3 अतिरिक्त कक्ष हेतु 1 करोड़ रुपये। छुईखदान में एच एवं एफ टाइप आवासीय भवन निर्माण हेतु 1.50 करोड़ रुपये। उप-पंजीयक भवन छुईखदान हेतु 80 लाख रुपये। पॉलिटेक्निक कन्या छात्रावास में 3 अतिरिक्त कक्ष हेतु 50 लाख रुपये। इन प्रावधानों से क्षेत्र में आधारभूत संरचना मजबूत होने के साथ ही किसानों, छात्रों एवं आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा. विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने इन कार्यों को बजट में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एवं सिंचाई मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने भी विकास कार्यों को स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उम्मीद जताई है कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

