खैरागढ़ - जिला केसीजी पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चार मवेशियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गातापार क्षेत्र में 25 फरवरी 2026 को चेक पोस्ट गातापार में जांच के दौरान दो व्यक्तियों को चार भैंसों को सड़क मार्ग से खैरागढ़ की ओर से नागपुर (महाराष्ट्र) स्थित कथित कत्लखाने ले जाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा मवेशियों के पैर और गले में रस्सी बांधकर, बिना चारा-पानी के तथा लाठी-डंडे से मारते हुए ले जाने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदाराम घोरमरे (60 वर्ष) एवं मोहन लाल पालेवार (60 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मनेरी, तहसील लांजी, थाना बहेला, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार भैंसें (कुल अनुमानित कीमत 30,000 रुपये) जब्त की हैं। मामले में अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना उपरांत दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Loading...

