खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला केसीजी की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है. जिला अध्यक्ष राजकुमार जंघेल के नेतृत्व में घोषित नई टीम में वरिष्ठ भाजपा नेता दीनदयाल सिन्हा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. दीनदयाल सिन्हा पिछले लगभग 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे हैं. संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में उनकी निरंतर सहभागिता रही है. वे एक बार उपसरपंच तथा दो बार सरपंच रह चुके हैं. साथ ही अभिभाजित जिला राजनांदगांव में भाजपा संगठन के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दो बार दायित्व निभा चुके हैं.शक्ति केंद्र प्रभारी वा सेक्टर प्रभारी के दायित्व निर्माण कर चुके हैं. वर्तमान में वे केसीजी जिले में सिन्हा समाज के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है. माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा. नवनियुक्त महामंत्री दीनदयाल सिन्हा ने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे. उन्होंने जिलापंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा नेता घम्मन साहू, जिलाध्यक्ष बिसेसर साहू तथा जिला अध्यक्ष राजकुमार जंघेल सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दीनदयाल सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी.
Loading...

