00 खैरागढ़ के पिपरिया में आयोजित होगा राष्ट्रीय संत का कार्यक्रम
00 कार्यक्रम संयोजक घम्मन साहू ने धर्मप्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की
खैरागढ़. राष्ट्रीय संत अंसग देव साहेब का दो दिवसीय सुखद सत्संग कार्यकम शनिवार 7 फरवरी से 8 फरवरी रविवार तक खैरागढ़ के पिपरिया में आयोजित होगा. आयोजन से जुड़े कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता घम्मन साहू ने बताया कि शनिवार 7 फरवरी को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक खैरागढ़ के पिपरिया में दिव्य संत्सग का ज्ञान वर्षा होने जा रहा हैं. उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय संत अंसग देव साहेब का दो दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न होगा और आयोजक समिति सदगुरू कबीर पारख सेवा संस्थान पिपरिया द्वारा आयोजित इस संत्सग का पूरे क्षेत्र सहित जिलेवासी लाभ जरूर उठावे और आयोजन समिति के सदस्यों के इस प्रयास को संबल प्रदान करे और इस दो दिवसीय सत्संग में सभी आत्मीयजन उपस्थित होकर अपने जीवन को सफल बनाये. गौरतलब है कि इस दो दिवसीय दिव्य सत्संग कार्यक्रम के अंतर्गत सद्गुरु कबीर पारख सेवा संस्थान (कबीर आश्रम) पिपरिया खैरागढ़ जिला के.सी.जी. में परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी (श्री थसंग देव तपोभूमि कबीरधाम, जिला-लखीमपुर खीरी, उ.प्र. नेपाल बार्डर) से अपनी टीम के साथ दिव्य सत्संग की ज्ञान वर्षा करने आ रहे हैं. कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता एवं धर्मप्रेमी घम्मन साहू ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा अनुसार शनिवार 7 फरवरी को सर्वप्रथम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक क्षेत्रिय संतों क्रमशः संत श्री सरे साहेब जी (धर्माधिकारी नादिया मठ), संत श्री कुमार साहेब जी, संत श्री भूषण साहेब जी, संत श्री शीलशरण साहेब (अयोध्या), संत श्री विजय साहेब जी, संत श्री कोमल साहेब जी द्वारा बीजक पाठ, भजन एवं प्रवचन दिया जायेगा तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक परम पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी का कार्यक्रम स्थल पर भव्य स्वागत समारोह संपन्न होगा जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजन, गणमान्य नागरिक, सामाजिक बंधु व राजनीति से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा संत साहेब का जोशीला स्वागत सत्कार किया जायेगा तदोपरांत पूज्य गुरुदेव का दिव्य सत्संग गंगा का अनवरत प्रवाह जारी रहेगा और फिर शाम 7 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक संध्या पाठ, भजन संध्या एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न होगा. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संत श्री कुमार साहेब, संत श्री भूषण साहेव व संत श्री नंदन साहेब भी मौजूद रहेंगे. आयोजन से जुड़ी सद्गुरु कबीर पारख सेवा संस्थान पिपरिया खैरागढ़ ट्रस्ट समिति, महिला समिति, प्रबंधन समिति व आंचलिक भक्त समाज ने धर्म प्रेमियों से इस दो दिवसीय सुखद सत्संग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है. पाठकों को बता दें कि संत श्री असंग देव जी साहेब देश के जाने माने एक प्रमुख भारतीय संत, कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं जो अपने 'सुखद खूबसूरत सत्संग' के माध्यम से नशा मुक्ति और सामाजिक सुधार के लिये पूरे देश में प्रसिद्ध हैं. गौरतलब है कि संत श्री असंग देव जी साहेब का जन्म 20 अक्टूबर 1966 को यूपी के सीतापुर में हुआ था और वे आस्था भजन टीवी चैनल पर प्रतिदिन प्रवचन देते हैं जहाँ उनके सत्संगों में प्रतिदिन हजारों अनुयायी नशा त्यागने की प्रेरणा लेते हैं. खास बात ये है कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा 7 जुलाई 1989 को शुरू हुई थी जब उन्होंने संत जीवन में प्रवेश किया था और वो तपोभूमि विश्व कल्याण आश्रम (लखीमपुर-खीरी, यूपी) से भी जुड़े हुये हैं और उनकी प्रवचन शैली और सुखद सत्संग बहुत ही सरल और व्यावहारिक होते हैं और वे अपनी कथाओं में नशाखोरी, दहेज प्रथा और पारिवारिक कलह को दूर करने का हमेशा खूबसूरत संदेश भी देते हैं.

