खैरागढ़। ग्राम कोटरा में आयोजित यादव महिला सम्मान एवं परिचय सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने समाज की महिलाओं एवं छात्राओं का सम्मान कर उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक राउत नाचा एवं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती वर्मा ने यादव समाज भवन निर्माण हेतु ₹5 लाख की घोषणा करते हुए समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही कार्यक्रम की संयोजक रंजीता यादव द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र को स्वीकार करते हुए मंच से ही भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जो उनके जनहितैषी और संवेदनशील नेतृत्व को दर्शाता है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है जब महिलाएं शिक्षित सशक्त और आत्मनिर्भर बनें। महिलाएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज की मजबूती का प्रमुख स्तंभ बताते हुए उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। विधायक वर्मा ने सम्मानित छात्राओं और महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके परिश्रम का परिणाम है और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने यादव समाज की सांस्कृतिक पहचान राउत नाचा और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी परंपराओं के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास शिक्षा स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही उन्होंने सभी से एकजुट होकर शिक्षित संगठित और सशक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम में ईश्वर यादव, एवन यादव, रंजीता यादव, टिकेश्वरी यादव, अनिता यादव, बाई यादव, केशरी यादव, गोमती बाई यादव, कलेन्द्री यादव, सीमा यादव, रामकली यादव, हिरिया यादव, जन्त्री यादव, आशा बाई यादव, लता बाई यादव, परागा बाई यादव, चन्दा बाई यादव, परदेशनीन यादव, बेना बाई यादव, खुशबू यादव, ऊषा बाई यादव, देवकुमारी यादव सहित समाज के अनेक प्रमुखजन उपस्थित रहे।
Loading...

