खैरागढ़। केसीजी जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना गातापार पुलिस ने ग्राम भरतपुर में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध कच्ची महुआ शराब बेचते गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को ग्राम भरतपुर में रोहित कुमार धुर्वे (45 वर्ष), पिता भैयाराम धुर्वे, निवासी भरतपुर थाना गातापार के पास से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के पास से सफेद कपड़े के थैले एवं प्लास्टिक के थैले में रखे तीन जरिकेन में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को 14 मार्च 2026 की रात 8:30 बजे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 24/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Loading...

