खैरागढ़ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला केसीजी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष राजकुमार जंघेल के नेतृत्व में घोषित इस टीम में आलोक श्रीवास को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। खैरागढ़ निवासी आलोक श्रीवास लंबे समय से पार्टी संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास ने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने जिलापंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह , भाजपा नेता घम्मन साहू , जिलाध्यक्ष बिसेसर साहू , अध्यक्ष राजकुमार जंघेल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आलोक श्रीवास को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी।
Loading...

