डोंगरगढ-सोन कुमार सिन्हा - सहकारिता से समृद्धि योजना के अंतर्गत नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम झींझारी में भी नई सहकारी समिति का उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव के उपाध्यक्ष किरण साहू उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में साहू ने कहा कि सहकारिता से समृद्धि योजना के माध्यम से राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत 136 नई समितियों का शुभारंभ किया जा रहा है। इससे जिले के लगभग 620 ग्रामों के 97 हजार 305 कृषकों को खाद, बीज एवं ऋण की सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कांडे, जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र यादव, सरपंच झींझारी बंसोड़, राम प्रदेश वर्मा, तिलक साहू, रामाधार ओझा, लखन बंसोड़, पूरानिक साहू, चेतन साहू, प्रबंधक केशव मंडावी, हीरा मंडावी, पुनीत देवांगन, अजय मंडावी, विश्वनाथ मंडावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Loading...


