खैरागढ़ । ग्राम केसला की दो प्रतिभाशाली बेटियों ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव परिवार और समाज का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है. ग्राम केसला निवासी कु. डिंपल वर्मा पिता- तिलक वर्मा ने कक्षा 12वीं बायोलॉजी समूह में 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शासकीय हाई स्कूल चांदनी RMSA में तृतीय स्थान हासिल किया। डिंपल की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इससे पहले कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर केसीजी जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था. लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर डिंपल ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. वहीं कु. बिंदु वर्मा पिता- चिंतुराम वर्मा ने भी कक्षा 12वीं में 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और गांव का मान बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कि कु. बिंदु वर्मा को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए अखिल भारतीय लोधी प्रतिभा सम्मान समारोह में भी सम्मानित किया जा चुका है. दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है और वे आगे भी पढ़ाई जारी रखकर समाज के विकास में योगदान देना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने लड़कियों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया.
Loading...

