डोंगरगढ़। सोन कुमार सिन्हा - नगर के वार्ड क्रमांक 3 में डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रमन डोंगरे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, सभापति अमित जैन, पार्षद हरीश मोटघरे, अनीश निर्मलकर, शिवांगी साखरे, रतन कोसे, राजेश कंडरा, शारदा यादव एवं देवेंद्र साखरे उपस्थित रहे। साथ ही शहर महामंत्री विनय बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़ एवं वात्सल्य श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। भूमिपूजन के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से परेशान वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जताई और इसे क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रमन डोंगरे ने राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ में लगातार हो रहे निर्माण कार्य इसका प्रमाण हैं और प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क निर्माण से वार्ड क्रमांक 3 के निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, जिससे उनका दैनिक जीवन अधिक सुगम होगा। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।
Loading...

