खैरागढ़ ।अंकित महोबिया - जिले में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4 मवेशियों को मुक्त कराते हुए एक पिकअप वाहन सहित कुल लगभग 5 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को थाना छुईखदान क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान आरोपी रवि यदु (32 वर्ष), निवासी हाथीडोब थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा एवं एक नाबालिग को पकड़ा गया। दोनों आरोपी पिकअप वाहन में 4 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर नागपुर (महाराष्ट्र) स्थित कत्लखाने ले जा रहे थे। मवेशियों के पैर व गले में रस्सी बांधकर बिना चारा-पानी के परिवहन किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जांच पूरी होने के बाद आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Loading...

