खैरागढ़। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पाल द्वारा गोमाता को लेकर दिए गए कथित बयान पर खैरागढ़ में शिवसेना जिला इकाई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बयान को लेकर संगठन में भारी नाराजगी देखी जा रही है। शिवसेना महिला जिला अध्यक्ष रीना ठाकुर ने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन संस्कृति का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की है। रीना ठाकुर ने कहा कि भारत में गोमाता को माता का दर्जा प्राप्त है और सनातन संस्कृति में उनकी पूजा की जाती है। ऐसे में किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह का बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पदों पर बैठे लोगों को धर्म और संस्कृति से जुड़े विषयों पर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गोसंरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान है। देश की जनता कभी भी गोमाता के अपमान को स्वीकार नहीं करेगी। शिवसेना जिला इकाई ने मांग की है कि संबंधित मंत्री अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, ताकि लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
Loading...

