डोंगरगढ़।सोन कुमार सिन्हा - थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण एवं शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने आरोपी को हैदराबाद तेलंगाना से गिरफ्तार करते हुए बालिका को सुरक्षित बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 को नाबालिग बालिका के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का मामला थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 616/2025, धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज किया गया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। जिला में गुमशुदा बालक/बालिकाओं की खोज हेतु संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर हैदराबाद में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपक कांडे 21 वर्ष निवासी ग्राम झलमला थाना पिपरिया जिला कवर्धा के कब्जे से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगाया गया था तथा उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, सहायक उप निरीक्षक मुजीब रहमान कुरैशी एवं महिला आरक्षक अर्चना तिवारी की विशेष भूमिका रही।
Loading...

