खैरागढ़। ग्राम दिलीपपुर में उपद्रव कर शांति भंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के आवेदकों ने मनी वर्मा के खिलाफ थाना खैरागढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह गांव में लगातार उपद्रव कर रहा है और माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी चुरावन उर्फ मनी वर्मा (22 वर्ष), पिता धनेश वर्मा, निवासी दिलीपपुर ने आवेदिका देवकी बाई को रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाया तथा सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर मारपीट करने पर उतारू हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। साथ ही उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगाशा क्रमांक 18/2026, धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण तैयार कर माननीय एसडीएम खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया.
Loading...

