खैरागढ़। थाना खैरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धरमपुरा चौक से एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद थैले में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की. पुलिस ने मौके से अजय मोटवानी 40 वर्ष निवासी किल्लापारा वार्ड क्रमांक 11 खैरागढ़ को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से 20 नग पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की, कुल 3.600 बल्क लीटर शराब एवं बिक्री रकम 320 रुपये बरामद की गई. जब्त शराब और नकदी की कुल कीमत 2,720 रुपये बताई गई है. आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।.
Loading...

