खैरागढ़। जिले की राजनीति में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में कांग्रेस संगठन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा और ऊर्जावान मनोहर सेन को जिला प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और गति देने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए युवा और सक्रिय नेता मनोहर सेन को जिला प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मनोहर सेन लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और विभिन्न जन मुद्दों पर अपनी मुखर भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जुझारू कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी को उम्मीद है कि मनोहर सेन अपनी नई भूमिका में कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाएंगे और संगठन को और मजबूत करेंगे।अपनी नियुक्ति पर मनोहर सेन ने खुशी जाहिर करते हुए इसे गर्व और जिम्मेदारी का क्षण बताया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, जिला अध्यक्ष कोमल साहू एवं जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस की जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
Loading...

