छुईखदान।अंकित महोबिया - नगर के कड़रापारा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तीन मंदिरों के निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में छुईखदान के राजा साहब एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गौरतलब है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान क्षेत्र के कुछ प्राचीन मंदिरों को हटाना पड़ा था, जिससे स्थानीय नागरिकों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हुई थीं। इसके बाद मोहल्लेवासियों की मांग पर मंदिरों के पुनर्निर्माण की पहल की गई। भूमिपूजन के तहत शक्ति मंदिर के पास हनुमान मंदिर, समीपस्थ क्षेत्र में भगवान शिव मंदिर और नए तालाब के पास एक अन्य शिव मंदिर के निर्माण का शुभारंभ किया गया। इन मंदिरों के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी।इस अवसर पर पत्रकार संदीप महोबिया, अंकित महोबिया, शैलेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही कड़रापारा के पार्षद पंचम साहू, देवी साहू एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इसे धार्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा और क्षेत्र में पुनः नियमित पूजा-अर्चना शुरू हो सकेगी।
Loading...

