खैरागढ़। जिले में सट्टा एवं जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 06 बरेठपारा निवासी सतीश रजक (उम्र लगभग 30 वर्ष) मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर लोगों को ऑनलाइन जुआ खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (कीमत लगभग 10 हजार रुपए), नगदी 2000 रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध क्रमांक 130/26 पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Loading...

