खैरागढ़ - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से आयोजित होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम अब सोमवार के स्थान पर प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला कलेक्टोरेट परिसर में संपन्न होगा। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन द्वारा यह पहल जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Loading...

