कवर्धा - डिजिटल दौर में जहां सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने का माध्यम बन रहा है वहीं इसके दुरुपयोग के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। कबीरधाम जिले से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक महिला ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग बालक से संपर्क कर उसे अपने जाल में फंसाया और बाद में अनाचार जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने की घटना उजागर हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कबीरधाम में अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत धारा 04 पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रार्थी के अनुसार उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। इसी दौरान 1 मार्च 2026 को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसे भावनात्मक दबाव में लेकर अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है तथा पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, उप निरीक्षक दिव्या शर्मा सहित कोतवाली थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
Loading...

