खैरागढ़। ब्लॉक के साल्हेभर्री चौक के पास राजनांदगांव मेन रोड पर एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जोगेश जंघेल 24 वर्ष निवासी भुलाटोला को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
Loading...

