खैरागढ़ - जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई मौतों के मामलों में प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है. कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत तीन मृतकों के निकटतम परिजनों को कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील खैरागढ़ के ग्राम दिलीपपुर निवासी मनोहर राम वर्मा एवं उप तहसील जालबांधा के ग्राम केकराजबोड़ निवासी दुलार चंदेल की मृत्यु जहरीले सर्पदंश से हुई थी. वहीं तहसील खैरागढ़ के ग्राम मदनपुर निवासी पूर्वेश कुमार भैसारे की मृत्यु बिच्छू के काटने से हो गई थी. इन तीनों मामलों में मृतकों के निकटतम वारिसों मनोहर राम वर्मा की पत्नी रधिया बाई दुलार चंदेल की वारिस काजल चंदेल तथा पूर्वेश कुमार भैसारे के वारिस अगनूराम भैसारे को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है. कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि का शीघ्र आहरण कर प्रभावित परिवारों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इस कठिन समय में राहत मिल सके.
Loading...

