खैरागढ़। थाना गातापार क्षेत्र के अंतर्गत मलईदाह–चिरपानी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान ग्राम कौवाबाहरा निवासी अर्जुन सलामे (31 वर्ष) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन सलामे अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से सरसों बेचने गातापार जा रहा था। इसी दौरान मलाईदाह–चिरपानी मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना प्रशासन को देर से मिलने के कारण घायल युवकों को कुछ समय बाद आनन-फानन में खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अर्जुन सलामे को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल में दो युवक सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
Loading...

