साल्हेवारा — थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में पुलिस ने देर रात जुए के अड्डे पर छापेमारी कर छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और 3,690 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को थाना साल्हेवारा पुलिस पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमगांव में देवानंद झारिया के घर के आंगन में कुछ लोग मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी के चलते छह लोगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी —
1. देवानंद झारिया
2. इन्द्र कुमार पटेल
3. ढालचंद खेरवार
4. मोहित खेरवार
5. चंद्रेश खेरवार (निवासी बहेराभाठा, थाना बिरसा, म.प्र.)
6. बिलास मारकण्डेय
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर देहाती नालसी कायम की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

