खैरागढ़ | खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम खौड़ा में सोमवार 29 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे आगजनी की घटना सामने आई। गांव में स्थित दो पैरावट (पैरा के ढेर) में अचानक आग लग गई जिससे कोठार में रखी लकड़ी व अन्य कृषि सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आगजनी की सूचना मिलते ही नगर पंचायत गंडई की फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम के साथ हुलास राम साहू, गौकरण मेरावी एवं प्लेसमेंट कर्मचारी वासु देवांगन ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के रिहायशी मकानों को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना में पैरा एवं कृषि सामग्री के नुकसान की पुष्टि हुई है।
Loading...

