
खैरागढ़। नगरपालिका परिषद खैरागढ़ में अधोसंरचना मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों में अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर द्वारा फर्जी भुगतान को लेकर शिकायत जॉच मे राजनीतिक दुर्भावना की बू आ रही है। पता चला है कि जिस वार्ड नंबर 6 मे वित्तीय वर्ष 24-25 में पहला काम नरेश पांडेय के घर से नाला तक नाली निर्माण राशि 5.75 लाख जिसमे 5,24,453 रुपए का भुगतान चेक क्रमांक 645197 दिनांक 3 मार्च 26 के माध्यम से फर्म को करने और स्थल पर कार्य नहीं मिलने की बात कही जा रही है वही दूसरा काम केवरी रजक के घर से राधे देवांगन के घर तक सीसी रोड निर्माण राशि 2.27 लाख के विरुद्ध 2,45,139 रुपए का भुगतान चेक क्रमांक 645193 दिनांक 3 मार्च 26 से को स्वीकृत राशि से अधिक और गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए अध्यक्ष ने नगरीय प्रशासन विभाग मे शिकायत दर्ज कराकर तत्कालीन सीएमओ, उप अभियंता और प्रभारी लेखापाल को प्रथम दृष्टया दोषी बताया है। शिकायत में सबसे गंभीर बिंदु यह कहा गया कि संबंधित निर्माण कार्य 12 मार्च 2026 को प्रारंभ हुआ, जबकि ठेकेदार को 3 मार्च 2026 को ही लगभग पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया था। नियमों के अनुसार कार्य प्रगति के आधार पर भुगतान होना चाहिए, ऐसे में अग्रिम भुगतान को घोर लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का मामला बताया गया है।
दिसंबर मे चालू, 15 जनवरी को पूरा, पार्षद ने दिया लिखकर
पड़ताल मे पता चला कि दोनो काम दिसंबर महीने मे कार्य एजेंसी ने पूरा कर दिया था और बकायदा वार्ड पार्षद मोनिका रजक ने संतुष्टि प्रमाणपत्र मे इसका उल्लेख करते हुए कहा है कि उक्त कार्य निविदा मे उल्लेखित स्थल पर हुआ है। गुणवत्ता पूर्ण कार्य हुआ है वार्डवासियो ने इसका भौतिक सत्यापन भी किया है इसकी किसी प्रकार की शिकायत होने पर मेरी जवाबदारी रहेगी और अंत मे काम के बदले भुगतान की अनुशंसा भी उन्होने सीएमओ को कर दी थी लेकिन इन सब बातो से अन्जान नपा अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर ने काम नही होने के बाद भी भुगतान का आरोप मड़ते हुए शिकायत कर दी हालाकि मामले मे 23 अप्रैल को शिकायत दर्ज होने के बाद 24 अप्रैल को ही कार्यपालन अभियंता सीबी परगनिया और सहायक अभियंता देवेंद्र पांडे के नेतृत्व में जांच टीम वार्ड 06 पहुंची। इस दौरान सीएमओ पुनीत वर्मा, वार्ड पार्षद मोनिका रजक, पार्षद रूपेंद्र रजक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे और स्थल का निरीक्षण किया। इस स्थिति मे सवाल यह उठता है कि क्या शिकायत करने से पहले क्या नपा अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के भाजपा वार्ड पार्षद मोनिका रजक से इस विषय मे फीड बैक नही लिया था। अपने ही पार्टी के पार्षद को विश्वास मे लिए बिना अध्यक्ष द्वारा शिकायत को लेकर भी बाजार मे अटकलो का बाजार गर्म है।
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई और फर्जी भुगतान की राशि वसूली के लिए शिकायत के साथ स्वीकृति आदेश, चेक रजिस्टर और स्थल के फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किया गया हैं। गिरजा चंद्राकर अध्यक्ष नपा परिषद
काम हुआ है, फोटो भी लगे हैं। तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग शाखा की होती है, कार्य के प्रमाण उपलब्ध हैं। नीरज सिंह प्रभारी लेखापाल

