खैरागढ़ । खैरागढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सिरमौर का जन्मदिन बुधवार को विधायक निवास, खैरागढ़ में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और सिरमौर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने संदीप सिरमौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा केक कटवाकर मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि संदीप सिरमौर संगठन के सक्रिय, निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी जनसेवा के कार्यों में इसी समर्पण के साथ जुटे रहें। जन्मदिन समारोह के दौरान केक काटा गया और उपस्थित सभी लोगों का मुंह मीठा कराया गया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गैदलाल कुर्रे, नीलाम्बर वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि भरत चंद्राकर, पूरन सारथी, रविंद्र सिंह गहरवार, नरेंद्र सेन, किशन रजक, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, कन्हैया रजक, हरिदर्शन ढीमर और दानी वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर ने विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा, वरिष्ठ नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास उन्हें संगठन और जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
Loading...

