खैरागढ़। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया 11 जून 2026 से प्रारंभ होने जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया छत्तीसगढ़ राज्य की सभी पॉलीटेक्निक संस्थाओं के लिए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न होगी। प्राचार्य कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी https://dte.cg.gov.in तथा https://cgdte.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता एवं प्रवेश नियमों का पालन करना होगा। प्रथम चरण की महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन पंजीयन 11 जून सुबह 10 बजे से 15 जून रात 11:59 बजे तक मेरिट सूची जारी: 16 जून शाम 5 बजे, दावा-आपत्ति: 17 जून रात 11:59 बजे तक, सीट आबंटन परिणाम: 19 जून शाम 5 बजे, प्रवेश प्रक्रिया: 20 जून से 24 जून शाम 5:30 बजे तक, द्वितीय चरण की महत्वपूर्ण तिथियां, ऑनलाइन पंजीयन: 26 जून सुबह 10 बजे से 30 जून रात 11:59 बजे तक, मेरिट सूची जारी: 1 जुलाई शाम 5 बजे, दावा-आपत्ति 2 जुलाई रात 11:59 बजे तक, सीट आबंटन परिणाम: 3 जुलाई शाम 5 बजे, प्रवेश प्रक्रिया 4 जुलाई से 9 जुलाई शाम 5:30 बजे तक, प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय सीमा के भीतर पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज रोजगार और स्वरोजगार दोनों के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रही है ऐसे में इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथियों में आवेदन करना सुनिश्चित करें।
Loading...

