खैरागढ़। पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में बर्धमान जिले की कालना विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को सौंपी गई है. पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस अहम जिम्मेदारी के तहत श्री सिंह कालना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने का दायित्व संभालेंगे. जिम्मेदारी मिलते ही वे पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो चुके हैं और वहां पहुंचकर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. जानकारी अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव तक श्री सिंह पश्चिम बंगाल में रहकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक बैठकों का संचालन करेंगे. वे स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, श्री सिंह के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके नेतृत्व में कालना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में चुनावी अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी.
Loading...

