छुईखदान - अंकित महोबिया - जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2360 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम झुरानदी में नदी किनारे स्थित आम बगीचे के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छुईखदान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों में पुरन वर्मा (27), अभिषेक वर्मा (25), अशोक मेश्राम (52), प्रदीप कुमार उके (35), सुनील नेताम (30) और अजय रजक (25) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम झुरानदी, थाना छुईखदान, जिला केसीजी के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास और जुआ फड़ से कुल 2360 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 194/2026 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
Loading...

