भिलाई। सोन कुमार सिन्हा - प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग पूरी होने पर उत्साह का माहौल है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में 29 मार्च को भिलाई के कला मंदिर में मुख्यमंत्री के अभिनंदन हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में संगठन के संस्थापक सदस्य आजू राम सिन्हा, राकेश सिंह, विजय कोचंद्र, लिखेश वर्मा और पियूष गुप्ता ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का सम्मान किया जाएगा। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती उषा चंद्राकार ने सभी शासकीय कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कर्मचारियों की एकता, संघर्ष और अधिकारों की जीत का प्रतीक है। प्रदेश उपाध्यक्ष आजू राम सिन्हा ने बताया कि अविभाजित राजनांदगांव जिले (केसीजी, एमएमसी) सहित प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनेगा। उन्होंने सभी से समय पर पहुंचकर अनुशासन और कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।
Loading...

