खैरागढ़। नगर पंचायत घुमका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया. कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती फूलमती वर्मा ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं. नामांकन रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. ढोल-नगाड़ों, नारों और जोशीले माहौल के बीच अध्यक्ष प्रत्याशी फूलमती वर्मा के साथ पार्षद प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन प्रस्तुत किया. विधायक यशोदा वर्मा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि कांग्रेस विकास, जनविश्वास और जनता की उम्मीदों के साथ चुनाव मैदान में उतरी है. उन्होंने दावा किया कि घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है. नामांकन कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म नजर आया और कांग्रेस ने एकजुटता के साथ अपनी ताकत का प्रदर्शन किया.
Loading...

